Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ललितपुर: शराब दुकानों के खिलाफ महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, ताला तोड़ सड़क पर फेंकी शराब

Published on: February 5, 2026
Lalitpur Against liquor shops
द देवरिया न्यूज़,ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में शराब दुकानों को लेकर महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। महरौनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खितवांस में मंगलवार को महिलाओं और ग्रामीणों ने देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं ने दुकानों का ताला तोड़ दिया और अंदर रखी शराब की पेटियों को बाहर निकालकर सड़क पर फेंकते हुए नष्ट कर दिया।
यह घटना ललितपुर–महरौनी मुख्य मार्ग पर उस समय हुई, जब बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र होकर शराब बिक्री का विरोध करने लगीं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शराब की दुकानों के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है, घरेलू हिंसा और सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं। महिलाओं ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे पहले भी कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुकी थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से उनका सब्र टूट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिलाओं ने करीब आधा सैकड़ा से अधिक शराब की पेटियों को सड़क पर फेंककर बोतलें तोड़ दीं। देशी शराब के साथ-साथ अंग्रेजी शराब की दुकानों में रखी शराब भी नष्ट की गई। कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही महरौनी कोतवाली पुलिस के साथ-साथ मुख्यालय से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया और यातायात बहाल कराया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी (सीओ) महरौनी रक्षपाल सिंह ने बताया कि मामले में वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन शराब दुकानों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी अब भी बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें : अखिलेश यादव का आरोप—फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची में बड़ी धांधली की तैयारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply