द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के जमन टोला गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। छत पर काम कर रहे मजदूर मुनीर अंसारी की हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मुनीर अंसारी अपने घर की छत पर निर्माण संबंधी कार्य कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक लोहे की छड़ को ऊपर उठाया, जो पास से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार से छू गई। तेज करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई।
मुनीर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके पीछे दो बेटे और एक बेटी सहित शोकाकुल परिवार है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे से गांव में गहरा दुख व्याप्त है।
इसे भी पढ़े : देवरिया: निर्माणाधीन पानी की टंकी में मिला मजदूर का शव, गमछे से लटका मिला सुबह
➤ You May Also Like










































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया में मजदूर की करंट लगने से मौत, छत पर कर रहा था काम”