Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कोलकाता अग्निकांड: 27 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान; राजनीति तेज

Published on: January 31, 2026
Kolkata fire 27 people died

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आनंदपुर इलाके में 26 जनवरी को हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। घटना के पांच दिन बाद भी मलबा हटाने और पीड़ितों के अवशेषों की बरामदगी का काम जारी है। इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं, इस घटना को लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के आनंदपुर में हुई अग्निकांड की घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की वह कामना करते हैं। पीएम ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

बीजेपी ने बताया ‘मानवीय लापरवाही’

भारतीय जनता पार्टी ने इस हादसे के लिए राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मोमो बनाने वाली इकाई और सजावटी सामान के गोदामों के मालिकों की गिरफ्तारी की मांग की है।

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने आग लगने की वजह को ‘मानवीय लापरवाही’ बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि अवैध गोदामों में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुई आपदा है। मालवीय का आरोप है कि ये गोदाम बिना फायर सेफ्टी मानकों, अनिवार्य एनओसी और ऑडिट के संचालित किए जा रहे थे। शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि संबंधित ‘फूड चेन’ के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है क्योंकि उनके राज्य सरकार और तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से करीबी संबंध हैं।

कांग्रेस ने उठाए जांच पर सवाल

कांग्रेस के पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटने से फॉरेंसिक जांच और पीड़ितों के अवशेषों की बरामदगी में बाधा आ रही है। उन्होंने प्रशासन से जांच प्रक्रिया को गंभीरता से लेने की मांग की।

कैसे हुआ हादसा

यह अग्निकांड 26 जनवरी की तड़के बाहरी कोलकाता के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के नजीराबाद इलाके में हुआ था। यहां मोमो बनाने की एक इकाई और सजावटी सामान के कई गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में कई मजदूरों की जान चली गई। घटना के कई दिन बाद भी मलबे से शवों और अवशेषों को निकालने का काम पूरी तरह समाप्त नहीं हो सका है।


इसे भी पढ़ें : ईरान पर संभावित हमले की तैयारी में अमेरिका, मध्य पूर्व में THAAD और पैट्रियट सिस्टम तैनात; भारत पर भी पड़ सकता है असर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply