Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कांतारा विवाद: इफ्फी 2025 में सीन की नकल पर उठे सवाल, रणवीर सिंह ने मांगी माफी—कहा, मेरा मकसद सिर्फ ऋषभ शेट्टी की तारीफ करना था

Published on: December 3, 2025
Kantara controversy IFFI in 2025

द देवरिया न्यूज़,मनोरंजन : इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी में अभिनेता रणवीर सिंह विवादों में घिर गए। उन्होंने अभिनेता ऋषभ शेट्टी की प्रशंसा करते हुए उनकी फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के एक सीन की नकल की, जिसके बाद उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे। सोशल मीडिया पर आलोचना बढ़ने और शिकायत दर्ज होने के बाद रणवीर ने मंगलवार को सार्वजनिक माफी मांगी है।


रणवीर सिंह ने जारी किया माफीनामा

रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखते हुए कहा:

“मेरा इरादा ऋषभ शेट्टी की शानदार परफॉर्मेंस को हाईलाइट करने का था। मुझे पता है उस खास सीन को उस तरह करने में कितनी मेहनत लगी होगी। मैं हमेशा भारत के हर कल्चर, परंपरा और विश्वास का सम्मान करता हूं। अगर मेरी किसी बात या प्रस्तुति से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं।”


क्या है विवाद?

पिछले शुक्रवार को इफ्फी की क्लोजिंग सेरेमनी में रणवीर ने मंच पर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा 2’ के क्लाइमैक्स सीन की मिमिक्री की, जिसमें अभिनेता पर देवी चामुंडा का अवतार दिखाया गया था। उनके इस अभिनय को कुछ लोगों ने देवी का मजाक बताकर आलोचना की और इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़ दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर रणवीर को जमकर ट्रोल किया गया। यही नहीं, हिंदू जनजागृति समिति (एचजेएस) ने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि रणवीर ने देवी चामुंडा का अपमान किया है और उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की गई।


फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज से पहले विवाद

रणवीर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ के कारण सुर्खियों में हैं, लेकिन उससे पहले यह विवाद सामने आ गया। उन्होंने इवेंट में ‘कांतारा 3’ में काम करने की इच्छा भी व्यक्त की थी।अब सार्वजनिक माफी के साथ उन्होंने विवाद को शांत करने की कोशिश की है।


इसे भी पढ़ें : देवरिया: SP ने की बड़ी कार्रवाई, बनकटा और बघौचघाट थानों के थानाध्यक्ष बदले

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply