Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार, 12 चोरी की बाइक बरामद

Published on: January 23, 2026
Interstate vehicle in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : जिले की सलेमपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस कार्रवाई से जिले के विभिन्न थानों में दर्ज बाइक चोरी के कई मामलों का खुलासा हुआ है।

यह सफलता सलेमपुर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी और उनकी टीम को रात्रि गश्त के दौरान मिली। पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ सेंट पॉल स्कूल के मैदान में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां तीन मोटरसाइकिलों के साथ छह युवक खड़े मिले। पूछताछ में तीनों बाइक चोरी की निकलीं, जिसके बाद सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान करन कुमार (निवासी पड़री बाजार, खुखुन्दू), अमित यादव उर्फ मुलायम (निवासी मुजुरी बुजुर्ग, खुखुन्दू), राज कुमार उर्फ राजा (निवासी भरौली लार रोड, लार), नवनीत कुमार (निवासी नैनी डैनी, लार), रोहित (निवासी खडुआ, इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश; हाल मुकाम पड़री बाजार, खुखुन्दू) और सूरज यादव (निवासी भरौली लार रोड, लार) के रूप में हुई है।

पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों की निशानदेही पर बिहार ले जाने के लिए छिपाकर रखी गई नौ अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। इस तरह कुल बरामद मोटरसाइकिलों की संख्या 12 हो गई।

पुलिस ने बताया कि बरामद तीन मोटरसाइकिलें सलेमपुर तहसील, भरथुआ चौराहा और लार थाना क्षेत्र से चोरी हुई थीं, जिनके संबंध में पहले से ही अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज थे। गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए अलग से पुलिस टीम गठित कर दी गई है।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply