Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

इंडिगो संकट: हजारों यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त मुआवजा, 10,000 रुपये के ट्रैवल वाउचर का एलान

Published on: December 12, 2025
Indigo crisis thousands of passengers

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हालिया बड़े संकट से प्रभावित यात्रियों को रिफंड के बाद अब अतिरिक्त मुआवजे का एलान किया है। यह राहत सिर्फ चयनित यात्रियों को मिलेगी, खासकर 3, 4 और 5 दिसंबर को घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहे लोगों को।


क्या है इंडिगो का बड़ा एलान?

इंडिगो ने कहा कि ट्रैवल पार्टनर प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट लेने वाले यात्रियों के रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि, एयरलाइन के पास ऐसे यात्रियों की पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है, इसलिए वे अपनी डिटेल customer.experience@goindigo.in पर भेज सकते हैं।


कौन-कौन यात्री पाएंगे अतिरिक्त मुआवजा?

  • 3, 4 और 5 दिसंबर को इंडिगो की उड़ानों से यात्रा करने वाले

  • भीड़ और अव्यवस्था के कारण घंटों एयरपोर्ट पर फंसे यात्री

  • ऐसे यात्रियों को 10,000 रुपये के ट्रैवल वाउचर दिए जाएंगे

  • ये वाउचर 12 महीनों तक इंडिगो की किसी भी उड़ान में इस्तेमाल किए जा सकेंगे

इंडिगो ने स्पष्ट किया है कि ये वाउचर रिफंड के अलावा अतिरिक्त मुआवजा हैं।


सरकारी गाइडलाइंस के तहत अलग मुआवजा भी

एयरलाइन ने कहा कि वह उन यात्रियों को 5000 से 10,000 रुपये तक का सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा भी देगी, जिनकी उड़ानें बिना पूर्व सूचना के डिपार्चर टाइम से 24 घंटे पहले रद्द कर दी गईं।


इंडिगो पर कितना बढ़ेगा दबाव?

इंडिगो रोजाना लगभग 3.20 लाख यात्रियों को सेवाएं देती है और 2300+ उड़ानें संचालित करती है। 3–5 दिसंबर के दौरान सैकड़ों उड़ानें रद्द हुईं, और हजारों यात्री प्रभावित हुए। सिर्फ ट्रैवल वाउचर ही इंडिगो पर सैकड़ों करोड़ रुपये का बोझ डाल सकते हैं।


इसे भी पढ़ें : इंडिगो फ्लाइट संकट पर दिल्ली हाईकोर्ट सख़्त: केंद्र और DGCA से पूछा– हालत बिगड़ने कैसे दी?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply