Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को हराया, 300+ रन चेज में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published on: January 13, 2026
India defeated New Zealand in the first ODI
द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
पहले वनडे में टीम इंडिया ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी अपने नाम की। भारत ने 301 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया और इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 300 से अधिक रन का लक्ष्य चेज करने वाली टीम बन गई। भारत यह कारनामा अब तक 20 बार कर चुका है। इस सूची में इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है, जिसने 15 बार, ऑस्ट्रेलिया ने 14 बार, पाकिस्तान ने 12 बार जबकि न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से 11-11 बार 300+ रन का लक्ष्य चेज किया है।

ऐसा रहा मैच का हाल

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। हेनरी निकोल्स ने 62 रन और डिवोन कॉन्वे ने 56 रन की अहम पारियां खेलीं। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव को 1 सफलता मिली।
301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। विराट कोहली ने शानदार 93 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। श्रेयस अय्यर 49 रन बनाकर आउट हुए, जबकि केएल राहुल ने नाबाद 29 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमीसन ने 4 विकेट लिए, जबकि आदित्य अशोक और क्रिस क्लार्क को 1-1 विकेट मिला।
टीम इंडिया की इस जीत और रिकॉर्ड ने सीरीज की शुरुआत को और भी रोमांचक बना दिया है।

इसे भी पढ़ें :  नेट सेशन में चोटिल हुए ऋषभ पंत, वनडे सीरीज से बाहर; गिल-गंभीर के रवैये पर भड़के फैंस

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply