द देवरिया न्यूज़,लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म ख़ान को एक बड़ी कानूनी राहत मिली है। लखनऊ की MP/MLA स्पेशल कोर्ट ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को बदनाम करने से संबंधित मामले में उन्हें बरी कर दिया है। यह मुकदमा वर्ष 2019 में हज़रतगंज कोतवाली में दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप था कि आज़म ख़ान ने आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक और गलत बयान दिए थे जिससे संगठन की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने की कोशिश की गई थी।
धीरे–धीरे मिल रही है राहत
पिछले कुछ समय से आज़म ख़ान के खिलाफ दर्ज कई मामलों में उन्हें राहत मिलती दिख रही है। इसी क्रम में आए इस फैसले को उनके समर्थक बड़ी जीत मान रहे हैं। कोर्ट ने सभी तर्कों और प्रस्तुत साक्ष्यों पर विचार करने के बाद उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया।
इसे भी पढ़ें : PoK में फिर भड़का जनआक्रोश: जेनरेशन-Z शिक्षा सुधारों के खिलाफ सड़कों पर, सेना की तैनाती बढ़ी; गोलीबारी से गहराया तनाव
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































