Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

मुसहरी स्थित इंटर कॉलेज में प्रतिभाओं का सम्मान, पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने मेधावियों को किया सम्मानित

Published on: October 30, 2025
In Inter College located at Musahari
द देवरिया न्यूज़ ,तरकुलवा। मुसहरी स्थित एक इंटर कॉलेज में बुधवार को भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
पूर्व मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि “प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।” ग्रामीण इलाकों में भी असीमित प्रतिभाएं हैं, जिन्हें सिर्फ सही प्लेटफार्म और प्रोत्साहन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग में प्रतिभाशाली छात्र हैं, जिन्हें अवसर मिलना चाहिए ताकि वे देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में चयनित विद्यालय के पूर्व छात्र अंकित ग्वाल, लोक सेवा आयोग द्वारा प्रवक्ता पद पर चयनित नूर आलम, और इंटर परीक्षा 2024 में जिले में सर्वोच्च अंक पाने वाली कुमारी वर्षा को विशेष रूप से पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि जब सपा की सरकार थी, तब लाखों छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण के माध्यम से डिजिटल शिक्षा से जोड़ा गया था। साथ ही इंटर परीक्षा पास करने वाली बेटियों को कन्या विद्याधन योजना के तहत आर्थिक सहयोग देकर उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया था।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष चंद्रभान दूबे, संजय मल्ल, सुभाष पाठक, कृष्ण लाल तिवारी, प्रवक्ता राजेश पांडेय, बलवंत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : सूर्यकुमार यादव बोले — पावरप्ले होगा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का गेम चेंजर, बुमराह टीम के लिए सबसे बड़ा हथियार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply