द देवरिया न्यूज़,देवरिया। जिले की खामपार थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, खामपार थाना पुलिस छपिया मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक लग्जरी वाहन के जरिए अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई और बताए गए वाहन को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन पर लगी नंबर प्लेट BR 28AE 0673 फर्जी पाई गई। जांच में सामने आया कि वाहन का वास्तविक पंजीकरण नंबर BR 28AJ 5260 है। पुलिस ने वाहन से कुल 357 पाउच और 117 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की।
शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चंदन कुमार सिंह पुत्र स्व. सकलदीप सिंह, निवासी जगीराहा, थाना मोहम्मदपुर, जनपद गोपालगंज (बिहार) तथा बिट्टू कुमार पुत्र रामाजी यादव, निवासी बगौरा, थाना दरौदा, जनपद सिवान (बिहार) के रूप में हुई है।
खामपार पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 341(2) बीएनएस एवं धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें : कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते देवरिया में नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद
➤ You May Also Like








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































