Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में भीषण सड़क हादसा, दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर घायल

Published on: January 13, 2026
Horrific road accident in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : जिले के रारबड़ी गांव में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, रारबड़ी गांव निवासी गोलू उर्फ सूरज गौड़ (25), अनुज गौड़ (18) और प्रिंस गौड़ एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से महुई श्रीकांत चौराहे गए थे। देर रात तीनों जब बाइक से घर लौट रहे थे, तभी गांव के गोदाम के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पहले पेड़ से टकराई और फिर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान गोलू और अनुज ने दम तोड़ दिया, जबकि प्रिंस की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक गोलू उर्फ सूरज गौड़ अपने माता-पिता शेषनाथ गौड़ और संगीता देवी के इकलौते पुत्र थे। उनके पिता मुंबई में नौकरी करते हैं। गांव वालों के अनुसार गोलू होनहार और मिलनसार युवक था।

वहीं, अनुज गौड़ नागेंद्र गौड़ और कविता देवी के पुत्र थे। वह दो भाइयों में सबसे छोटे थे और इंटरमीडिएट के छात्र थे। उनके पिता फर्नीचर का काम करते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां कविता देवी बदहवास हो गईं।

ग्रामीणों ने बताया कि गोलू और अनुज गहरे दोस्त थे और हर वक्त साथ रहते थे। एक ही हादसे में दोनों दोस्तों की मौत से गांव में शोक और सन्नाटा छाया हुआ है।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply