Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियों का लिया जायजा

Published on: September 20, 2025
Greater Noida CM Yogi
द देवरिया न्यूज़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचे और आगामी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (तृतीय संस्करण) की तैयारियों की समीक्षा की। सीएम ने अधिकारियों संग एक घंटे तक बैठक कर सभी व्यवस्थाओं को पिछले साल से बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस बार ट्रेड शो का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जिसमें कई देशों के राजनयिक भी शामिल होंगे। रूस को इस बार कंट्री पार्टनर बनाया गया है। सीएम ने स्टॉल लगाने, ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा और पार्किंग की तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा लिया।
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि यह आयोजन गांवों और कस्बों के कारीगरों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। पिछले साल व्यापारियों को 2027 तक के ऑर्डर मिले थे, और इस बार इससे भी अधिक कारोबार होने की संभावना है। यह आयोजन एक जिला, एक उत्पाद (ODOP) उद्यमियों के लिए भी बड़ा मंच साबित होगा। यूपी सरकार का मानना है कि यह कार्यक्रम राज्य को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में अहम कदम है। बैठक में सांसद महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, जेवर विधायक, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और डीएम मेधा रूपम भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े : देवरिया: आउटसोर्सिंग कर्मचारी की मौत के बाद आक्रोश, शव लेकर नगर पालिका पहुंचे परिजन व सहकर्मी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply