Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

G.O.A.T इंडिया टूर 2025 की शुरुआत: 14 साल बाद भारत पहुंचे लियोनल मेसी, कोलकाता में फैंस ने किया भव्य स्वागत

Published on: December 13, 2025
G.O.A.T India Tour 2025 begins

द देवरिया न्यूज़,G.O.A.T : दुनिया के महान फुटबॉलरों में शुमार लियोनल मेसी शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे, जिसके साथ ही उनके बहुप्रतीक्षित G.O.A.T इंडिया टूर 2025 की औपचारिक शुरुआत हो गई। करीब 14 साल बाद मेसी एक बार फिर भारत आए हैं। इससे पहले उन्होंने 2011 में भारत का दौरा किया था।

एयरपोर्ट पर उमड़ा फैंस का सैलाब

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मेसी के पहुंचते ही प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हो गई। हाथों में झंडे, पोस्टर और मेसी का नाम लिखी तख्तियां लिए फैंस ने अपने चहेते खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया। हर कोई बस एक झलक पाने को बेताब नजर आया।

कड़ी सुरक्षा के बीच होटल पहुंचे मेसी

एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही मेसी सीधे अपने होटल रवाना हुए, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद होटल के बाहर भी बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा हो गए। मेसी के इस दौरे के दौरान देश के अलग-अलग शहरों में फुटबॉल कैंप, इंटरैक्टिव सेशन और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है।

2011 में सॉल्ट लेक स्टेडियम में दिखा था मेसी का जादू

मेसी का पिछला भारत दौरा फुटबॉल प्रेमियों के लिए यादगार रहा था। 2011 में कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए फीफा मैत्री मैच में अर्जेंटीना ने वेनेजुएला को 1-0 से हराया था। उस मुकाबले को देखने के लिए 85 हजार से ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे। हालांकि, आठ बार बैलन डी’ओर जीत चुके मेसी इस बार मैदान पर फुटबॉल खेलते नजर नहीं आएंगे। G.O.A.T इंडिया टूर 2025 पूरी तरह प्रचार और व्यावसायिक कार्यक्रमों पर आधारित है, जिसकी शुरुआत शनिवार को कोलकाता से होगी और समापन सोमवार को नई दिल्ली में होगा।

चार महानगरों का करेंगे दौरा

आयोजकों के मुताबिक, सॉल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम के लिए 78 हजार सीटें सुरक्षित रखी गई हैं। शनिवार को यहां मेसी करीब 45 मिनट के एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस इवेंट के टिकटों की कीमत 7,000 रुपये तक रखी गई है। मेसी भारत में 72 घंटे से भी कम समय रुकेंगे, लेकिन इस दौरान वे कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली—चार प्रमुख शहरों का दौरा करेंगे। उनके कार्यक्रम में मुख्यमंत्रियों, कॉर्पोरेट जगत के दिग्गजों, बॉलीवुड सितारों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी शामिल बताई जा रही है।

मुंबई में फैशन शो रहेगा खास आकर्षण

मेसी के भारत दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण रविवार को मुंबई में आयोजित होने वाला 45 मिनट का फैशन शो होगा। इस कार्यक्रम में उनके लंबे समय के साथी लुई सुआरेज और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल भी शामिल होंगे। सुआरेज एक स्पेनिश संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति भी देंगे। आयोजकों ने मेसी से 2022 फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ी कुछ यादगार वस्तुएं लाने का अनुरोध किया है, जिनकी मुंबई में नीलामी की जाएगी। इसके अलावा वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम से पहले क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) में पैडल कप का आयोजन भी किया जाएगा।


इसे भी पढ़ें : देवरिया: संत विनोबा पीजी कॉलेज में LLB परीक्षा के दौरान छात्रा नकल करते पकड़ी गई, तुरंत परीक्षा से किया गया निष्कासित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply