Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में सर्पदंश से मासूम की मौत, घर में मचा कोहराम

Published on: August 7, 2025
From snake bite in Deoria
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के करौदी गांव में बुधवार सुबह एक दुखद घटना में छह वर्षीय बच्चे की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदन गौड़ के पुत्र शनि के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शनि सुबह घर के अंदर सो रहा था। इसी दौरान उसे सोते समय जहरीले सांप ने डस लिया। परिवार के लोग उसकी हालत बिगड़ने पर तुरंत उसे देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
मासूम की अचानक मौत से पूरे परिवार में शोक छा गया। डॉक्टरों से निराशा मिलने के बाद परिजन बच्चे को लेकर अमवा स्थित सती माई स्थान भी गए। वहां उन्होंने झाड़-फूंक का सहारा लिया। लेकिन वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। अंत में परिजन दुखी मन से घर लौट आए। घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर फैला दी है। स्थानीय लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

इसे भी पढ़े : देवरिया ARTO की जांच में खुली पोल, स्कूल बसों में पाई गईं गंभीर खामियां

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply