द देवरिया न्यूज़ , इलाहाबाद : माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को 27 दिन बाद जेल से राहत मिली है। शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर ली। उमर फिलहाल कासगंज जेल में बंद हैं। उन्हें 3 अगस्त को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था। पहले गाजीपुर जेल में रखा गया था लेकिन 23 अगस्त को सुरक्षा कारणों से उन्हें अचानक 673 किमी दूर कासगंज जेल भेज दिया गया था।
यह मामला मां अफसा अंसारी के फर्जी साइन से जुड़ा है। गैंगस्टर एक्ट में मुख्तार अंसारी की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई थी। इसे छुड़ाने के लिए कोर्ट में अपील दाखिल की गई थी। जांच में पता चला कि अपील के साथ लगे दस्तावेजों पर अफसा के हस्ताक्षर संदिग्ध हैं। अफसा पर फिलहाल 1 लाख का इनाम है और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद थाना मुहम्मदाबाद में उमर अंसारी और वकील लियाकत अली के खिलाफ केस दर्ज हुआ। उमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि वकील अब भी फरार है। पहले कोर्ट ने 21 अगस्त को उमर की और 22 अगस्त को वकील की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
गौरतलब है कि 10 दिन पहले उमर के बड़े भाई अब्बास अंसारी की विधायकी भी बहाल हुई। हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी।
इसे भी पढ़े : नेपाल तक रेल यात्रा होगी आसान, बहराइच-नेपालगंज रोड ट्रैक पर जल्द शुरू होंगी ट्रेन सेवाएं
➤ You May Also Like








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































