द देवरिया न्यूज़ : देवरिया में पुलिस ने चार पहिया गाड़ी चोरी के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी करते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। यह घटना 3 अगस्त 2025 की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के दानोपुर निवासी विश्वनाथ मल्ल के घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार चोरी हुई थी। विश्वनाथ सीएमओ कार्यालय में कार्यरत हैं। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्पित तिवारी, शिवम मणि त्रिपाठी और कार्तिक पांडेय के रूप में हुई है। अर्पित गोरखपुर के कोलूहा टाड़ा, बड़हलगंज का निवासी है। शिवम देवरिया के सीसी रोड, रामनाथ का रहने वाला है। कार्तिक बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के ईमलिया गाँव से है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से इलाके में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे। चोरी की गई कार का नंबर UP 52 Y 2675 है। गाजीपुर में टोल टैक्स काटने पर गाड़ी मालिक को सूचना मिली। मालिक ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस मामले में सदर कोतवाली में केस संख्या 750/25 दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पूछताछ में युवकों ने अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल होने की बात कबूल की है। शहर कोतवाल डी.के. सिंह ने बताया कि वाहन बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
इसे भी पढ़े : वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा: रिटायरमेंट के बाद भी मिलते रहे 7.26 लाख रुपए
➤ You May Also Like





























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “देवरिया में चार पहिया वाहन चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान”