Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में प्रेम विवाह के चार महीने बाद डीएलएड छात्रा की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Published on: December 21, 2025
Four love marriages in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : जिले में प्रेम विवाह के महज चार महीने बाद एक डीएलएड छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां बेटी का शव देखकर पिता खुद को संभाल नहीं पाए और फफक पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गौरीबाजार उपनगर निवासी युवती गोरखपुर में रहकर डीएलएड की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान वह इंटरनेट के माध्यम से इंदौर निवासी एक युवक के संपर्क में आई। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। कुछ समय बाद युवती पढ़ाई का बहाना बनाकर घर से निकली और प्रेमी के साथ चली गई।
युवती के अचानक लापता होने पर परिजनों ने गौरीबाजार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश के बाद अक्टूबर माह में युवती को इंदौर से बरामद किया। इसके बाद मामला न्यायालय पहुंचा, जहां युवती ने स्वयं को बालिग बताते हुए युवक से विवाह करने की बात कही। न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद वह अपने पति के साथ रहने चली गई। इस घटनाक्रम के बाद परिजनों ने उससे दूरी बना ली थी।
बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले युवती रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली अपनी बहन के घर आई थी। परिजनों के मुताबिक, वह सामान्य स्थिति में थी, लेकिन अचानक एक दिन उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर बहन और बहनोई उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में बेटी का शव देखते ही पिता भावुक हो गए और रो पड़े। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतका का पति अभी इंदौर से देवरिया नहीं पहुंच सका है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “देवरिया में प्रेम विवाह के चार महीने बाद डीएलएड छात्रा की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार”

Leave a Reply