Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया जेल में बंद पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक की आशंका, गोरखपुर रेफर

Published on: January 7, 2026
Former IPS Amitabh Thakur lodged in Deoria jail
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जिला कारागार में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने तत्काल उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रात करीब दो बजे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान चिकित्सकों ने अमिताभ ठाकुर को हार्ट अटैक की आशंका जताई है। फिलहाल, उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
गौरतलब है कि अमिताभ ठाकुर 10 दिसंबर से देवरिया जिला कारागार में न्यायिक हिरासत में हैं। उन पर इंडस्ट्रियल एरिया में जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज है। मंगलवार को ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद से वह मानसिक तनाव में थे।
तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया और जेल व अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर किया था।
पूर्व आईपीएस अधिकारी की तबीयत खराब होने की खबर से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। कई लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचकर उनकी स्थिति की जानकारी लेने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उनके इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। उनकी स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी।

इसे भी पढ़ें :  देवरिया : बघौचघाट में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर शराब बरामद, 6 गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply