Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए; कोर्ट में पेशी से पहले पत्नी ने जताई अनहोनी की आशंका

Published on: December 11, 2025
Former IPS Amitabh Thakur arrested

द देवरिया न्यूज़,देवरिया। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को बुधवार तड़के लखनऊ पुलिस ने सीतापुर–महोली बॉर्डर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें देवरिया लाया गया और सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कोर्ट जाते समय अमिताभ ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वह दावा करते दिख रहे हैं कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है और उनकी गिरफ्तारी का उद्देश्य उनके बेटे के इंटरव्यू को प्रभावित करना है। वह बार-बार खुद को निर्दोष बताते नजर आते हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

पुलिस ने कोर्ट परिसर में उन्हें मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं दी। सीजेएम कोर्ट में अमिताभ ठाकुर ने आठ पेज का लिखित स्पष्टीकरण पेश किया और अपना मुकदमा खुद लड़ने की बात कही। उन्होंने कोर्ट से अपनी बात रखने के लिए 40 मिनट का समय भी मांगा। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें आधी रात बीच रास्ते से गिरफ्तार किया गया और जिस मामले में आरोप लगाया गया है, उसमें अपराध हुआ ही नहीं। उनका आरोप है कि दो दशक पुराने विवाद को केवल उन्हें प्रताड़ित करने के लिए फिर से उठाया गया है।

गिरफ्तारी से पहले पूछताछ और मेडिकल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इससे पहले देवरिया पुलिस ने करीब एक घंटे तक अमिताभ ठाकुर से पूछताछ की। इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा के बीच एसआईटी के निरीक्षक सोबरन सिंह उन्हें कोर्ट में पेश करने पहुंचे।

पत्नी नूतन ठाकुर की प्रतिक्रिया

पेशी से पहले उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर ने बताया कि लखनऊ पुलिस ने उन्हें फोन पर गिरफ्तारी की जानकारी दी है और बताया है कि अमिताभ को पूछताछ के लिए देवरिया ले जाया जा रहा है। नूतन ठाकुर ने देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पति के साथ अनहोनी की आशंका भी जताई थी। उनका कहना है कि 26 साल पुराना यह मामला सामान्य सिविल विवाद से जुड़ा है।

कौन हैं अमिताभ ठाकुर?

  • 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी

  • पहली पोस्टिंग गोरखपुर में एसपी के रूप में

  • उनकी पत्नी नूतन ठाकुर जानी-मानी सोशल एक्टिविस्ट

  • 23 मार्च 2021 को सरकार ने उन्हें जबरन रिटायर किया था

  • वर्तमान में अपनी राजनीतिक पार्टी आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं


इसे भी पढ़ें : गुलरिहा पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply