Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

इलाज के बाद पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की देवरिया जेल में वापसी, जमानत के लिए फिर प्रयास

Published on: January 10, 2026
Former IPS Amitabh Thakur after treatment
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : औद्योगिक एस्टेट पुरवां में पत्नी के नाम में कथित हेरफेर कर जमीन आवंटन कराने के आरोपों में जेल में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को इलाज के बाद शुक्रवार देर शाम फिर से देवरिया जिला कारागार भेज दिया गया। अमिताभ ठाकुर का लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में इलाज चल रहा था, जहां स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
गौरतलब है कि अमिताभ ठाकुर 11 दिसंबर से देवरिया जिला कारागार में निरुद्ध हैं। इस दौरान सीजेएम कोर्ट में कई बार सुनवाई हुई, लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिल सकी। इसी बीच 6 जनवरी की रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
इसके बाद अमिताभ ठाकुर को बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां अपेक्षित सुधार न होने पर उन्हें फिर से हायर सेंटर भेजा गया। अंततः उन्हें पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां लगातार इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।
स्वास्थ्य ठीक होने के बाद शुक्रवार को उन्हें पीजीआई से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में उन्हें देवरिया जिला कारागार लाया गया और दोबारा जेल में दाखिल किया गया।
अमिताभ ठाकुर के अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि इलाज पूरा होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वाराणसी में दर्ज एक अन्य मामले में स्थानीय अदालत से उन्हें जमानत मिल चुकी है। अब देवरिया के सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल करने की तैयारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : ट्रंप का बड़ा फैसला: अमेरिका 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से बाहर, इंटरनेशनल सोलर अलायंस से हटने पर भारत के लिए नई चुनौती

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply