द देवरिया न्यूज़ / नई दिल्ली: अमेरिका में फॉल 2026 इनटेक (अगस्त–सितंबर से शुरू होने वाला सेशन) के लिए भारतीय छात्रों में दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, जो छात्र 2026 में यूएस यूनिवर्सिटी में दाख़िला लेना चाहते हैं, उन्हें 2025 से पहले ही आवेदन प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि अधिकांश विश्वविद्यालय एक साल पहले ही एप्लिकेशन विंडो खोल देते हैं।
क्यों सबसे लोकप्रिय है फॉल इनटेक?
फॉल इनटेक अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) दोनों के छात्रों के बीच सबसे लोकप्रिय माना जाता है। इस दौरान
अधिकतर टॉप अमेरिकी विश्वविद्यालय एडमिशन खोलते हैं,
अधिक सीटें उपलब्ध होती हैं,
स्कॉलरशिप और कैंपस प्लेसमेंट के अवसर भी अधिक रहते हैं।
EducationUSA के मुताबिक, फॉल 2026 इनटेक में दाख़िला चाहने वाले छात्रों को एप्लिकेशन तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि अधिकांश यूनिवर्सिटीज की अंतिम तारीखें नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच रहती हैं।
अंडरग्रेजुएट (UG) एडमिशन: कब तक करें आवेदन?
रेगुलर डिसीजन आवेदन शुरू : नवंबर 2025
अंतिम तारीख : जनवरी 2026
कुछ विश्वविद्यालयों में अंतिम तारीख फरवरी 2026 तक भी जाती है।
पोस्टग्रेजुएट (PG) एडमिशन: तारीखें कोर्स पर निर्भर
PG कोर्सेज में आवेदन
नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच स्वीकार किए जाते हैं।
अलग-अलग कोर्स और विभागों की डेडलाइन अलग हो सकती है।
क्लास कब से शुरू होंगी?
ज्यादातर विश्वविद्यालयों में
क्लास अगस्त या सितंबर 2026 के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएंगी।
यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड में ओरिएंटेशन अगस्त के आखिरी सप्ताह में शुरू होता है।
पहला सेमेस्टर दिसंबर 2026 में खत्म होकर
स्प्रिंग सेमेस्टर जनवरी 2027 से शुरू होगा।
एडमिशन तैयारी: किन बातों का रखें ध्यान
1. यूनिवर्सिटी और कोर्स का चयन जल्दी करें
अपनी स्टडी फील्ड के अनुसार विश्वविद्यालयों की लिस्ट अभी से तैयार करें।
2. आवश्यक टेस्ट समय पर पूरा करें
TOEFL
IELTS
GRE
GMAT
इनमें से जो भी टेस्ट ज़रूरी हों, उन्हें 2025 के अंत तक पूरा करने की सलाह दी जाती है।
3. जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें
अकादमिक ट्रांसक्रिप्ट
लेटर ऑफ रिकमेंडेशन (LOR)
स्टेटमेंट ऑफ पर्पज (SOP)/निबंध
फाइनेंशियल प्रूफ और बैंक स्टेटमेंट
4. समय से आवेदन करें
UG के लिए नवंबर 2025–जनवरी 2026
PG के लिए नवंबर 2025–मार्च 2026
5. एडमिशन मिलते ही F-1 स्टूडेंट वीजा के लिए अप्लाई करें
वीजा प्रोसेस में कुछ महीने लगते हैं, इसलिए देरी से आवेदन न करें और इंटरव्यू की पूरी तैयारी करें ताकि रिजेक्शन की संभावना न रहे।
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में ‘गंभीर’ प्रदूषण स्तर पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, वकीलों को वर्चुअल सुनवाई की सलाह
➤ You May Also Like








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































