Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

दिसंबर 2025 का पहला प्रदोष व्रत 2 दिसंबर को, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Published on: November 28, 2025
First Pradosh of December 2025

द देवरिया न्यूज़ : प्रदोष व्रत हर महीने शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर किया जाता है। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। माना जाता है कि प्रदोष व्रत रखने से शिव की कृपा प्राप्त होती है और भक्त के जीवन में सुख-संपन्नता बढ़ती है। दिसंबर 2025 में भी प्रदोष व्रत दो बार आएगा। जानिए दिसंबर का पहला प्रदोष व्रत कब किया जाएगा।

दिसंबर 2025 का पहला प्रदोष व्रत कब है?

पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 2 दिसंबर दोपहर 3:57 बजे शुरू होकर 3 दिसंबर दोपहर 12:23 बजे तक रहेगी। नियमों के अनुसार, जब त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल में पड़ती है, उसी दिन व्रत रखा जाता है। 2 दिसंबर को प्रदोष काल में त्रयोदशी रहेगी, इसलिए पहला प्रदोष व्रत 2 दिसंबर, मंगलवार को होगा। मंगलवार को पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा।

दिसंबर 2025 प्रदोष व्रत: शुभ मुहूर्त

  • शुभ चौघड़िया: शाम 4:39 बजे से 6:02 बजे तक

  • अमृत चौघड़िया: शाम 6:02 बजे से 7:39 बजे तक

भौम प्रदोष व्रत: पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।

  • शिवजी का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लें।

  • सूर्य को जल अर्पित करें।

  • शाम के समय प्रदोष काल में पूजा की तैयारी करें।

  • शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करें।

  • बेलपत्र, फूल, धतूरा और अन्य पूजा सामग्री अर्पित करें।

  • भगवान शिव के मंत्रों का जप करें और भोग लगाकर आरती करें।

  • प्रसाद वितरित करके व्रत का पारण करें।


इसे भी पढ़ें : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, दो दिन पहले पत्नी से हुआ था विवाद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply