Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और महिला कर्मचारी से मारपीट, बाइक और मोबाइल छीने

Published on: September 2, 2025
finance company manager
द देवरिया न्यूज़ पथरदेवा (देवरिया): बघौचघाट थाना क्षेत्र के घुंडीकुंड कला गांव में किस्त वसूली करने गए फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और महिला कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने न सिर्फ उनके साथ दुर्व्यवहार किया, बल्कि उनकी बाइक और मोबाइल भी छीन लिए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना गुरुवार की है। भारत फाइनेंस इंडसइंड बैंक के मैनेजर रामनिवास और महिला कर्मचारी कंचन शाह घुंडीकुंड कला गांव में दो महिलाओं से ऋण की किस्त वसूलने पहुंचे थे। कंचन के अनुसार, जब उन्होंने किस्त की मांग की तो संबंधित महिलाओं ने गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ ही देर में उन्होंने अपने परिजनों को बुला लिया, जिन्होंने दोनों कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
इस दौरान आरोपितों ने रामनिवास और कंचन का मोबाइल फोन व बाइक भी छीन ली और उन्हें वहां से भगा दिया गया। घटना के बाद कंचन ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। थाना प्रभारी प्रदीप अस्थाना ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है, उचित कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े : देवरिया में सड़क हादसे में मासूम की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply