Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

दिल्ली के सरकारी आवास में खेती, पत्नी की ऑर्गेनिक फसल और हाईवे का विज़न—फराह खान के व्लॉग में बोले नितिन गडकरी

Published on: January 4, 2026
Farming in Delhi Government House
द देवरिया न्यूज़,दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने खुलासा किया है कि वे दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास परिसर में भी छोटे पैमाने पर खेती करते हैं। यहां मिर्च समेत कई सब्जियां उगाई जाती हैं। उन्होंने यह बातें फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान के वीडियो ब्लॉग में साझा कीं। गडकरी ने बताया कि उनकी पत्नी महाराष्ट्र में ऑर्गेनिक खेती करती हैं, जहां बेहद अनोखी पैदावार देखने को मिली है।
गडकरी के अनुसार, ऑर्गेनिक खेती में एक किलो वजनी बैंगन और एक किलो का प्याज उगाया गया है। इसके अलावा वहां ऑर्गेनिक सब्जियां, अरहर की दाल और चने की दाल भी पैदा की जा रही हैं। खेती में आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग किया जा रहा है। गूगल और माइक्रोसॉफ्ट की मदद से सैटेलाइट इमेज के जरिए खेतों की निगरानी की जाती है और उसी आधार पर सिंचाई की योजना बनाई जाती है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली के सरकारी बंगले में भी खेती होती है और वहां 15 से 17 मोर रोजाना कुछ न कुछ खाने के लिए आते हैं। गडकरी ने यह भी जिक्र किया कि उनके पड़ोस में सोनिया गांधी रहती हैं, जबकि पहले मनमोहन सिंह का बंगला पास में था।
पॉडकास्ट में गडकरी ने अपनी सादगी और राजनीतिक सोच पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उनका परिवार एक मध्यमवर्गीय परिवार की तरह सामान्य जीवन जीता है। भगवान ने जो दिया है, उससे संतोष है। उन्होंने बताया कि नागपुर में जनप्रतिनिधि होने के नाते कभी-कभी पांच हजार लोग उनसे मिलने आ जाते हैं और वे हर व्यक्ति से मिलने की कोशिश करते हैं, भले ही कुछ सेकेंड के लिए ही क्यों न हो।
राजनीतिक विरासत को लेकर गडकरी ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे से साफ कह दिया है कि उनकी राजनीतिक विरासत पर कार्यकर्ताओं का अधिकार है। जिन लोगों ने उन्हें नेता बनाया है, वही उसके असली हकदार हैं।
इस बातचीत में गडकरी की पत्नी ने यह भी बताया कि एक बार हाईवे निर्माण के दौरान उनके मायके का घर तोड़ा गया था। इस पर गडकरी ने कहा कि चूने की रेखा खींचकर पूरा घर गिराया गया और बदले में मुआवजा दिया गया।
इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बात करते हुए गडकरी ने कहा कि अगले 15 दिनों में दिल्ली से देहरादून की फ्लाइट का कोई मतलब नहीं रह जाएगा, क्योंकि हाईवे पूरा होने के बाद यह दूरी महज दो घंटे में सड़क मार्ग से तय की जा सकेगी।

इसे भी पढ़ें : संगम तट पर माघ मेले का शुभारंभ, पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply