भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह किसान मेला जिले के किसानों के लिए एक बड़ा अवसर है। इसमें किसानों को कृषि तकनीक, योजनाओं और नवाचारों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सभी पदाधिकारी मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और अधिक से अधिक किसानों को कार्यक्रम स्थल तक लाएं।
किसान मोर्चा के प्रभारी श्रीनिवास मणि ने कहा कि हर मंडल से किसानों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले के किसान इस आयोजन का लाभ उठा सकें। वहीं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि मेले को सफल बनाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पथरदेवा ब्लॉक गेट के पास 51 ट्रैक्टरों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठक में भगवान यादव, रविंद्र राय उर्फ कुंवर, नागेंद्र सिंह, मुकेश राय, रत्नेश मिश्र, ध्रुवदेव शाही, प्रभुनाथ पांडे, अरुण मिश्र, गब्बर दुबे, विनोद दुबे, प्रमोद पांडे, विवेक मणि और सिकंदर राय सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
इस किसान मेले में कृषि विभाग के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिक, सहकारी संस्थान और स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी भी रहेगी। आयोजन समिति का कहना है कि यह मेला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगा।
1 thought on “देवरिया में किसान मेला 17-18 अक्टूबर को, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का होगा 51 ट्रैक्टरों से भव्य स्वागत”