द देवरिया न्यूज़ : देवरिया के राजकीय आईटीआई परिसर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ। देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने मेले का उद्घाटन किया। मेले में जनपद और आसपास के जिलों से 1032 युवाओं ने हिस्सा लिया। 12 प्रतिष्ठित कंपनियों ने मौके पर साक्षात्कार लिए। इनमें से 387 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। सभी चयनित अभ्यर्थियों को तुरंत ऑफर लेटर दिए गए।
विधायक त्रिपाठी ने कहा कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। कौशल विकास मिशन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय और जिला समन्वयक कृष्ण कुमार राम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : देवरिया में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
➤ You May Also Like




























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































