द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया में रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी मंडल के नूनखार और देवरिया सदर स्टेशनों के बीच समपार संख्या 126/सी पर सीमित ऊंचाई वाले सब-वे के निर्माण का कार्य प्रस्तावित किया गया है। इस कार्य के तहत गर्डर लॉन्चिंग की जाएगी, जिसके कारण निर्धारित तिथियों में ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी के जनसंपर्क विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है।
➤ You May Also Like































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































