Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में पटाखों से दीपावली की रात हादसों की भरमार, डेढ़ दर्जन लोग झुलसे

Published on: October 21, 2025
Diwali with firecrackers in Deoria
द देवरिया न्यूज़ : दीपावली की खुशियों के बीच देवरिया में हादसों की एक के बाद एक घटनाएं घट गईं। पटाखा जलाने के दौरान हुए हादसों में करीब डेढ़ दर्जन लोग झुलस गए, जिनमें बच्चे, महिलाएं और युवक शामिल हैं। सभी घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया।
त्योहार की रात अचानक घायलों की संख्या बढ़ने से मेडिकल कॉलेज प्रशासन अलर्ट हो गया। डॉक्टरों और नर्सों ने आपातकालीन वार्ड में अतिरिक्त बेड लगाकर तीन मेडिकल टीमों का गठन किया, जिन्होंने लगातार मरीजों का इलाज किया।
हादसे देवरिया शहर, भटनी, गौरीबाजार, सलेमपुर, रुद्रपुर और बनकटा क्षेत्रों में हुए। कहीं पटाखा हाथ में फट गया, तो कहीं कपड़ों में आग लगने से लोग झुलस गए। झुलसने वालों में सातव, नितेश, राजेन्द्र यादव, सहबाज, राकेश कुमार, शम्झ, शकीर अली, शुभम, अश्वनी कुमार, दिलीप, शाहिल, युवराज, पूजा, पंकज यादव, रवि, श्रेयांश, सुंदरम और आठ वर्षीय सत्यम शामिल हैं।
आठ वर्षीय सत्यम पटाखे से खेलते समय गंभीर रूप से झुलस गया। पहले उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसके हाथ और पीठ पर गहरे घाव हैं।
दीपावली की रात रात 8 बजे से 11 बजे तक आपातकालीन इकाई में घायलों का लगातार आना जारी रहा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति अब स्थिर है। अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि तीन गंभीर मरीजों को बर्न वार्ड में भर्ती रखा गया है।

इसे भी पढ़ें : प्रदेश से नारकोटिक दवाओं की तस्करी का खुलासा: नेपाल और बांग्लादेश तक जा रहा था जाल, लखनऊ से हुई थी सप्लाई की शुरुआत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply