Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान दरोगा पर युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Published on: December 16, 2025
Deoria Warranty arrest
द देवरिया न्यूज़,देवरिया। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान एक दरोगा पर युवक से अभद्रता करने और थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है और पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरियारपुर थाने से एक दरोगा एक सिपाही के साथ देवरिया मीर गांव में एक वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि बहस बढ़ने पर दरोगा ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कथित तौर पर दरोगा युवक को थप्पड़ मारते और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में मौके पर मौजूद कई ग्रामीण भी दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करनी चाहिए और इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि मौके पर तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसके कारण विवाद बढ़ गया।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। यदि जांच में दरोगा द्वारा नियमों और आचरण के विरुद्ध व्यवहार की पुष्टि होती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply