Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: SP ने की बड़ी कार्रवाई, बनकटा और बघौचघाट थानों के थानाध्यक्ष बदले

Published on: December 2, 2025
Deoria SP took major action,

द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए एक अहम पुलिस फेरबदल किया है। इसके तहत बनकटा और बघौचघाट दोनों थानों को नए थानाध्यक्ष मिले हैं। बनकटा थाना प्रभारी गोरखनाथ सरोज को कार्य में लापरवाही के आरोप के बाद हटा दिया गया था। उनकी जगह अब बघौचघाट थाना प्रभारी विशाल उपाध्याय को बनकटा थाने की कमान सौंपी गई है।

वहीं भिंगारी बाजार पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार तिवारी को बघौचघाट थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन दोनों थाना क्षेत्रों का सीधा संपर्क बिहार सीमा से है, जहां लंबे समय से अवैध शराब तस्करी, मवेशी तस्करी और प्रतिबंधित सामान की आवाजाही की शिकायतें मिलती रही हैं। इसी को देखते हुए अधिकारियों को सख्ती के निर्देश दिए गए हैं।

SP संजीव सुमन ने साफ कहा कि सीमा पार अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि नई जिम्मेदारी मिलने वाले अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

नई जिम्मेदारियां मिलते ही दोनों थानाध्यक्षों—विशाल उपाध्याय और अनिल कुमार तिवारी—ने सीमा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि रात की विशेष गश्त, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग और खुफिया तंत्र को सक्रिय करने की योजना तुरंत लागू कर दी गई है।


इसे भी पढ़ें : आसुस ने भारत में लॉन्च किया कॉम्पैक्ट एआई सुपरकंप्यूटर Ascent GX10, जानें कीमत और फीचर्स

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply