Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: शिवांश होटल पर छापेमारी, 7 जोड़े हिरासत में; होटल सील करने की प्रक्रिया शुरू

Published on: January 28, 2026
Deoria Raid on Shivansh Hotel
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया के बैतालपुर नगर में स्थित शिवांश होटल पर मंगलवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। अनैतिक गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई इस छापेमारी में होटल के अलग-अलग कमरों से सात जोड़ों को हिरासत में लिया गया। सभी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

बैतालपुर–देवरिया मार्ग पर स्थित होटल के खिलाफ लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हें गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में सुरौली थाना पुलिस, महिला थाना टीम और बैतालपुर चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश दी। छापेमारी के दौरान संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचते ही कुछ लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्कता के चलते सभी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

कार्रवाई के दौरान होटल के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और आवागमन रोक दिया गया। हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही होटल रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य अभिलेख खंगाले जा रहे हैं।

रुद्रपुर क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर निजी होटल में छापेमारी की गई है। उन्होंने पुष्टि की कि होटल से सात जोड़े पकड़े गए हैं और होटल को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विस्तृत जांच जारी है; अन्य संलिप्तता सामने आने पर सख्त कार्रवाई होगी।

इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य होटल संचालकों में हड़कंप है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर रोक के लिए निरंतर निगरानी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply