Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: नए एसपी संजीव सुमन ने संभाला कार्यभार, पशु व शराब तस्करी पर होगी कड़ी कार्रवाई

Published on: September 23, 2025
Deoria New SP Sanjeev Suman
द देवरिया न्यूज़ :जिले के पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर को पशु तस्करी पर प्रभावी रोकथाम में अपेक्षित सफलता न मिलने पर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनकी जगह अलीगढ़ के एसएसपी रहे 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव सुमन को देवरिया का नया एसपी नियुक्त किया गया है। सोमवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।
पशु व शराब तस्करी पर रहेगा फोकस
एसपी संजीव सुमन ने कहा कि शासन के निर्देशों के मुताबिक जिले में पशु तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। देवरिया की बिहार सीमा से सटी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए शराब और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए विशेष टीमों का गठन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा और सीमा पर तैनात किया जाएगा।
महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर जोर
उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण कर वहां की स्थिति को समझा जाएगा और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जनसुनवाई को अधिक प्रभावी और पुलिस कार्यप्रणाली को पारदर्शी तथा संवेदनशील बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों से संवाद स्थापित किया जाएगा।
आईआईटी से लेकर आईपीएस तक का सफर
संजीव सुमन मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले के निवासी हैं। उन्होंने आईआईटी रुड़की से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया और बेंगलुरु में डेढ़ साल तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस का पद हासिल किया। वह इससे पहले बुलंदशहर, आजमगढ़, बागपत, कानपुर, हापुड़, लखनऊ और अलीगढ़ जैसे जिलों में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

इसे भी पढ़े : देवरिया: 200 करोड़ की लागत से बनेंगे 4 नए पुल, एक आरओबी से खत्म होगी जाम की समस्या

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “देवरिया: नए एसपी संजीव सुमन ने संभाला कार्यभार, पशु व शराब तस्करी पर होगी कड़ी कार्रवाई”

Leave a Reply