Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: बड़े नाले के निर्माण में लापरवाही, सुरक्षा इंतजाम न होने से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

Published on: December 22, 2025
Deoria Negligence in construction of big drain,
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : शहर में जलनिकासी की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से बड़े नाले का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही अब आम लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण निर्माणाधीन नाला राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है।
हनुमान मंदिर से लेकर सीसी रोड के किनारे होते हुए अमेठी और कुर्ना नाला तक लगभग दो मीटर चौड़े और तीन मीटर गहरे बड़े नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। फिलहाल रामनाथ देवरिया में छोटे हनुमान मंदिर से लेकर मनोकामनापूर्ण हनुमान मंदिर, देवरिया खास के बीच नाला निर्माण जारी है। इस दौरान कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं, जबकि कुछ जगहों पर लोहे की सरिया बांधकर ढलाई का काम किया जा रहा है।
निर्माणाधीन नाले के दोनों ओर किसी प्रकार की ठोस बैरिकेडिंग या सुरक्षात्मक घेरा नहीं लगाया गया है। नाले के एक तरफ मकान और दुकानें होने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ सड़क होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा जोखिम बना हुआ है। ठंड और कोहरे के मौसम में बाहर से आने वाले लोगों या वाहन चालकों के नाले में गिरने की आशंका और भी बढ़ गई है। सरिया में फंसने की स्थिति में जान जाने का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शुरुआत में ठेकेदार द्वारा हरे रंग के जूट कपड़े से हल्की रेलिंग बनाई गई थी, लेकिन कुछ ही दिनों में वह फट गई। इसके बाद से कोई भी सुरक्षात्मक व्यवस्था नहीं की गई है।
मुख्य सड़क होने के कारण दिन के समय फोरलेन पर नो-एंट्री न होने से सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक भारी वाहनों को सीसी रोड की ओर मोड़ दिया जाता है। इस मार्ग से लोड ट्रक और अन्य भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे आवागमन काफी बढ़ गया है। नाला निर्माण के चलते कार्य दिवसों में अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
इस रास्ते से न सिर्फ आसपास के मोहल्लों बल्कि पकड़ी, खोराराम और रामलक्षन जैसे इलाकों से शहर आने-जाने वाले लोग भी गुजरते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाला निर्माण की धीमी गति और सुरक्षा उपायों की कमी से न केवल उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, बल्कि आम जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

इसे भी पढ़ें : पारिवारिक विवाद में खौफनाक कदम: देवरिया में पिता ने तीन मासूम बच्चों को जहर मिली चाय पिलाई, खुद भी पीकर हालत गंभीर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply