Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: मॉल मालिक समेत 3 पर महिला कर्मचारी ने लगाए यौन शोषण व धर्मांतरण के आरोप

Published on: September 8, 2025
Deoria Including mall owner
द देवरिया न्यूज़ : शहर के रामलीला मैदान के पास स्थित एसएस मॉल और ईजी मार्ट से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहां कार्यरत रही एक महिला कर्मचारी ने मॉल मालिक उस्मान, उसकी पत्नी तरन्नुम जहां और साले गौहर अली पर यौन शोषण और धर्मांतरण के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कमरे में बंद कर दुष्कर्म की कोशिश और धमकी का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि मॉल मालिक और उसका साला उसे एक कमरे में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास किया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर चुप रहने की धमकी दी। वहीं, मालिक की पत्नी पर लगातार धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है।
वीडियो बनाने पर सहयोगियों पर हमला और लूट
मॉल में कार्यरत शाह आलम और अजय ने जब आरोपियों की गतिविधियों का विरोध किया और वीडियो बनाने की कोशिश की, तो कथित तौर पर शाह आलम के घर से मोबाइल, दस्तावेज और 10 लाख रुपये लूट लिए गए। इसके बाद शाह आलम पर चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया गया।
पहले नहीं हुई कार्रवाई, अब दर्ज हुआ केस
पीड़िता ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से पुलिस से शिकायत कर रही थी, लेकिन कथित रूप से आरोपियों की ऊंची पहुंच के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। मई 2025 में कुछ अज्ञात लोग उसके घर पहुंचे और धर्म परिवर्तन व नौकरी पर वापस लौटने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी गई।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी उस्मान, तरन्नुम जहां और गौहर अली के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है:
  • IPC धारा 354(ख) – अश्लील हरकत करने का प्रयास
  • यूपी धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5(1) – जबरन या प्रलोभन देकर धर्मांतरण
  • आईटी एक्ट की धारा 67A – इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अश्लील सामग्री प्रसारित करने का प्रयास
बयान दर्ज, कोर्ट में अगला कदम
पीड़िता का धारा 161 के तहत पुलिस के समक्ष बयान दर्ज हो चुका है, और जल्द ही कोर्ट में 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
पुलिस का बयान: जांच जारी है
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुनील कुमार सिंह ने कहा:
“एक महिला ने अपने पूर्व कार्यस्थल से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

इसे भी पढ़े : ई-केवाईसी न कराने पर नहीं मिलेगा राशन, कार्ड हो सकता है निरस्त

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply