Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी का खुलासा, अनुचर 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Published on: September 10, 2025
Deoria In Education Department
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जिले में शिक्षा विभाग से जुड़े भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। भटनी बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) में तैनात अनुचर प्रदीप कुमार मिश्र को एंटी करप्शन टीम ने 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
खुखुंदू क्षेत्र के पौनार गांव निवासी विकास चौरसिया, भटनी के नूरीगंज में एक जीपीएस विद्यालय संचालित करते हैं। उन्होंने स्कूल की स्थायी मान्यता के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद 2 सितंबर को बीईओ भटनी द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद अनुचर प्रदीप कुमार मिश्र ने विद्यालय प्रबंधक विकास चौरसिया से 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
इस पर विकास ने 3 सितंबर को गोरखपुर स्थित एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। योजना के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 4:45 बजे आरोपी प्रदीप मिश्र ने विकास को भटनी उपनगर स्थित रेलवे ढाला के पास एक मिठाई की दुकान पर बुलाया। जैसे ही उन्होंने 25 हजार रुपये लिए, टीम ने मौके पर छापा मारकर प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई टीम प्रभारी निर्मला यादव के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को भटनी थाने के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

इसे भी पढ़े : देवरिया: व्यापारियों की सुरक्षा, टैक्स और ठगी मामलों पर नोडल अधिकारी से मिले प्रतिनिधि, कई अहम मांगें रखीं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply