द देवरिया न्यूज़ : शहर में डांडिया कार्यक्रम के दौरान लगाए गए एक विवादित पोस्टर को लेकर गुरुवार की रात हंगामा खड़ा हो गया। मेडिकल कॉलेज के पास स्थित महारानी चंडिका छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य गेट पर “गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है” का पोस्टर लगा दिया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
महिलाओं का था विशेष कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक, छात्रावास परिसर में महिलाओं के लिए विशेष डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी बीच गेट पर बजरंग दल की ओर से पोस्टर लगाए गए। मामला सामने आते ही इसकी सूचना किसी ने उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
एसपी संजीव सुमन के निर्देश पर कोतवाल विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विवादित पोस्टर हटवाने का प्रयास किया। इसी दौरान आयोजक मंडल और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस ने माहौल बिगड़ता देख मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया।
कोतवाली में हंगामा
दो लोगों की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही आयोजन मंडल के सदस्य कोतवाली पहुंच गए और जमकर हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख कोतवाल ने एसपी से संपर्क साधा। इसके बाद दोनों हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा कर दिया गया।
घंटों पंचायत के बाद शांत हुआ विवाद
करीब एक घंटे तक चली गर्मागर्मी और पंचायत के बाद आखिरकार माहौल शांत हुआ और कार्यक्रम दोबारा शुरू किया गया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आगे से इस तरह के विवादित पोस्टर नहीं लगाए जाएंगे।
कोतवाल का बयान
कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि डांडिया कार्यक्रम में लगाए गए पोस्टर का कुछ लोगों ने विरोध किया था। सूचना पर मौके से दो लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया था। बाद में दोनों को छोड़ दिया गया और कार्यक्रम सामान्य रूप से संपन्न कराया गया।
इसे भी पढ़े : दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर जनप्रतिनिधियों की पहल: सांसद-विधायक संग कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, लगाए पौधे
➤ You May Also Like










































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया: डांडिया कार्यक्रम में विवादित पोस्टर से मचा हंगामा, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में”