Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : बघौचघाट में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर शराब बरामद, 6 गिरफ्तार

Published on: January 7, 2026
Deoria Illegal raw material in Baghauchghat
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : जिले में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पांडेपुर मुंडेरा स्थित आरएमपी मार्का ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर टीम ने 90 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, जबकि करीब 500 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस दौरान छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि ईंट भट्ठा मालिक फरार हो गया।
यह कार्रवाई आबकारी निरीक्षक सदर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग और थाना बघौचघाट पुलिस द्वारा की गई। छापेमारी के दौरान छह प्लास्टिक जरीकेनों में भरी कच्ची शराब बरामद हुई। मौके से भट्ठे के मुंशी शंकर सहित मजदूर सुधीर माझी, मिथिलेश माझी, राजू माझी, सरिता देवी और चारी देवी को गिरफ्तार किया गया।
आबकारी विभाग के अनुसार, ये सभी आरोपी ईंट भट्ठे पर ही अवैध कच्ची शराब का निर्माण कर रहे थे। जांच में सामने आया है कि इस अवैध गतिविधि का संचालन ईंट भट्ठा मालिक राजमंगल गौतम द्वारा किया जा रहा था, जो छापेमारी के दौरान मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों और फरार भट्ठा मालिक के खिलाफ थाना बघौचघाट में आबकारी अधिनियम की धारा 61(2), 49 और 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी है।
जिला आबकारी अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों को आगे भी और तेज किया जाएगा, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply