द देवरिया न्यूज़ : देवरिया में शारदीय नवरात्रि के समापन पर शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हौली निवासी दिनेश यादव बरांव चौराहा स्थित बरहज मार्ग पर डीजे की धुन पर नागिन डांस करते समय अचानक ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विसर्जन यात्रा में शामिल दिनेश यादव उत्साह में डीजे पर नागिन डांस कर रहे थे। इसी बीच उनका संतुलन बिगड़ गया और वे अचानक सड़क पर ट्रेलर के पिछले पहिए के नीचे आ गए। चालक ब्रेक लगाने की कोशिश करता उससे पहले ही युवक पहिए के नीचे दब गया।
हादसे में दिनेश का एक हाथ बुरी तरह पिस गया, जबकि शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहां भी स्थिति गंभीर रहने पर देर शाम उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
ग्रामीणों का कहना है कि विसर्जन जुलूसों में अक्सर डीजे और नृत्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी की जाती है, जिसके चलते ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आती हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि भविष्य में विसर्जन यात्राओं के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सख्ती से लागू किया जाए। फिलहाल घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और गांव में इस हादसे को लेकर दहशत और चिंता का माहौल है।
इसे भी पढ़ें : देवरिया: सीएमओ के औचक निरीक्षण में 9 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित, वेतन रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश
➤ You May Also Like









































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































