Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: गोवंश तस्करी का पर्दाफाश, पिकअप से सात पशु बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Published on: August 21, 2025
Deoria Cow smuggling exposed
द देवरिया न्यूज़ : बरियारपुर पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन से सात गोवंशीय पशु बरामद किए, जिन्हें बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन (UP 57T 7233) में अवैध रूप से गोवंश की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर बाराडीह पुलिया के पास चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां से पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी के दौरान सात गोवंशीय पशु बरामद किए।
दो तस्कर मौके से गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से सतेन्द्र यादव और प्रदीप यादव नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • सतेन्द्र यादव, गांव मुसैला, थाना खुखुंदू क्षेत्र का निवासी है।
  • प्रदीप यादव, गांव बंगरा समरगंज, थाना खामपार क्षेत्र का रहने वाला है।
पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
कानूनी कार्रवाई शुरू
बरियारपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ गौ हत्या निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े :  बघौचघाट: साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए 99 हजार रुपये, सिम स्वैप कर फोन पे से किया ट्रांजैक्शन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply