द देवरिया न्यूज़,देवरिया। भटनी पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह गोवंश के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तीन पिकअप वाहनों को भी जब्त कर लिया गया। तस्करी का उद्देश्य ये गोवंश क्रूरतापूर्वक बिहार और पश्चिम बंगाल ले जाना था।
पुलिस के अनुसार, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पिपरा विट्ठल गांव के पास सुनसान जगह पर कुछ वाहनों में गोवंश लदे हुए हैं। सूचना के आधार पर भटनी पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर तीन पिकअप को रोका और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पता चला कि पिकअप वाहनों को तिरपाल से ढका गया था और अंदर छह गोवंश को अमानवीय तरीके से बांधकर रखा गया था। पूछताछ में चारों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गोवंश को कटवाने के उद्देश्य से बिहार और पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान परमहंस यादव, अविनाश यादव, संजय कुमार बरनवाल और बीरू कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया और तीनों पिकअप को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर लिया।
अभियुक्तों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं 3, 5ए और 8 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। भटनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है और जिले में पशु तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें : रामपुर कारखाना : एसपी से न्याय की गुहार लगाई तो पीड़ित पर ही दर्ज कर दी प्राथमिकी
➤ You May Also Like


































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































