द देवरिया न्यूज़ : देवरिया में पुलिस ने गोवंश तस्करी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। बरियारपुर और बघौचघाट थाना पुलिस की कार्रवाई में कुल 9 गोवंशीय पशु बरामद किए गए हैं। दोनों ही मामलों में वाहन जब्त कर मुकदमा दर्ज किया गया है। 9 सितंबर को बरियारपुर थाना पुलिस ने आमघाट पुलिया के पास एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की। वाहन से 3 गोवंशीय पशु बरामद हुए। मौके से आरोपी अभय कुशवाहा, निवासी खुखुन्दु (देवरिया), को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि पशुओं को बिहार ले जाया जा रहा था।
इसी दिन बघौचघाट थाना पुलिस ने मलवाबर टोला गुलरबग्गा क्षेत्र से एक और पिकअप वाहन को पकड़ा। इसमें 6 गोवंशीय पशु लदे थे। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। दोनों मामलों में पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। बरामद पशुओं को निकटवर्ती गौशालाओं में भेजा गया है, जबकि दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसे भी पढ़े : देवरिया: शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी का खुलासा, अनुचर 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
➤ You May Also Like









































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































