Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बघौचघाट थाने का किया निरीक्षण, विवेचना तेज करने और सफाई सुधारने के निर्देश

Published on: November 14, 2025
CO Sanjay Kumar Reddy Baghauchghat
द देवरिया न्यूज़/बघौचघाट: क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बृहस्पतिवार को बघौचघाट थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, रजिस्टरों, मालखाने, बैरक और मेस का विस्तृत अवलोकन किया। सीओ ने उप निरीक्षकों को लंबित विवेचना में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा मामलों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने थाना प्रभारी को आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने पर जोर दिया, ताकि थाने में आने वाले फरियादियों को समय से न्याय मिल सके।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सबसे पहले मालखाना पहुंचे और वहां रखी राइफल, पिस्टल और कारतूसों की गिनती कराई। उन्होंने हथियारों के रखरखाव, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने थाने के सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों का अवलोकन किया और ग्राम रजिस्टर में अपराधियों से संबंधित प्रविष्टियां अद्यतन रखने का निर्देश दिया।

सीओ ने थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के बारे में थाना प्रभारी विशाल कुमार उपाध्याय से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए और आवश्यक होने पर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण के दौरान जब सीओ बैरक पहुंचे तो वहां की सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने तुरंत सफाई सुधारने और नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने थाने की कार्यप्रणाली, स्टाफ की स्थिति और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था से संबंधित सभी बिंदुओं की जानकारी क्षेत्राधिकारी को दी। सीओ का यह निरीक्षण पुलिस कर्मियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि थाने में अनुशासन, स्वच्छता, पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सर्वोच्च प्राथमिकता है।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बघौचघाट थाने का किया निरीक्षण, विवेचना तेज करने और सफाई सुधारने के निर्देश”

Leave a Reply