Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

iPhone की जगह ले सकता है OpenAI का नया AI डिवाइस, पेन जैसा होगा ‘Gumdrop’

Published on: January 5, 2026
Can replace iPhone

द देवरिया न्यूज़,लेटेस्ट गैजेट : अब वह दिन दूर नहीं जब स्मार्टफोन की जगह एक नया और अलग तरह का डिवाइस आपकी जेब या गले में नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI अपना पहला कंज्यूमर डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है, जो iPhone जैसे स्मार्टफोन को सीधी चुनौती दे सकता है। यह डिवाइस आकार में पेन जैसा होगा और इसे जेब में रखने के साथ-साथ गले में पहनना भी संभव होगा।

इस खास डिवाइस पर Apple के पूर्व चीफ डिजाइन ऑफिसर जोनी आइव काम कर रहे हैं। उनका मकसद ऐसा AI डिवाइस तैयार करना है, जो बिना स्क्रीन के भी यूजर की लगभग हर जरूरत पूरी कर सके। बताया जा रहा है कि यह एक छोटा लेकिन बेहद शक्तिशाली AI-सक्षम गैजेट होगा।

कहां बनेगा और कब होगा लॉन्च

ताइवान की इकोनॉमिक डेली की रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI ने इस डिवाइस के निर्माण के लिए Foxconn को चुना है। पहले इसे चीन की Luxshare कंपनी से बनवाने की योजना थी, लेकिन अमेरिकी सप्लाई चेन से जुड़ी चिंताओं के चलते फैसला बदला गया। यह डिवाइस वियतनाम या अमेरिका में तैयार किया जा सकता है और इसके 2026-27 के बीच लॉन्च होने की संभावना है। गौरतलब है कि Foxconn पहले से ही OpenAI का अहम मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर है।

‘Gumdrop’ क्या-क्या कर सकेगा

इस डिवाइस का इंटरनल कोडनेम “Gumdrop” बताया जा रहा है। यह iPod Shuffle के आकार जितना होगा, लेकिन इसमें कोई डिस्प्ले नहीं होगी। कैमरा और माइक्रोफोन जैसे सेंसर्स की मदद से यह आसपास के माहौल को समझ सकेगा।

खास बात यह है कि यह डिवाइस OpenAI के AI मॉडल्स को सीधे अपने अंदर रन कर पाएगा और जरूरत पड़ने पर क्लाउड से भी सपोर्ट लेगा। यह हाथ से लिखे नोट्स को तुरंत टेक्स्ट में बदलकर ChatGPT में अपलोड कर देगा, यानी जो आप लिखेंगे वह तुरंत डिजिटल हो जाएगा। अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो OpenAI का यह डिवाइस भविष्य में स्मार्टफोन के इस्तेमाल का तरीका पूरी तरह बदल सकता है।


इसे भी पढ़ें : पथरदेवा में अटल स्मृति सम्मेलन व एसआईआर-2 कार्यशाला आयोजित, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे मुख्य अतिथि

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply