द देवरिया न्यूज़ : देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर एक क्रिकेट खिलाड़ी द्वारा रेलवे ट्रैक पर पत्थर से गेंदबाजी का अभ्यास उसे महंगा पड़ गया। उसके द्वारा फेंका गया पत्थर चलती ट्रेन के एसी कोच की खिड़की से टकराया। इससे यात्री को हल्की चोट लग गई। यात्री की शिकायत पर रेलवे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। युवक को गिरफ्तार कर बनारस भेज दिया गया। गाड़ी संख्या 15007 जब देवरिया से रवाना हुई, तब कोच बी-1 के सीट नंबर 46 पर यात्रा कर रहे आकाश चौरसिया ने शिकायत की।
आकाश ने बताया कि ट्रेन चलते ही एक पत्थर उनकी खिड़की से आकर टकराया। इससे खिड़की का शीशा चटक गया और कुछ टुकड़े उनके हाथ पर लगे। गोरखपुर जंक्शन पहुंचने पर सीनियर उप निरीक्षक अयूब खान और उनकी टीम ने मामले की जांच की। इसकी सूचना देवरिया आरपीएफ को दी गई। देवरिया से गोरखपुर के बीच आरओबी के नीचे जांच में रेल पटरी के पास एक युवक बैठा मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह क्रिकेट का खिलाड़ी है और रेल लाइन से पत्थर उठाकर गेंद की तरह अभ्यास कर रहा था।
युवक ने अपना नाम दीपक कुमार (24) बताया। वह स्वर्गीय राम अवध राम का पुत्र है और मझवा, थाना मुफस्सिल, जिला सिवान का निवासी है। युवक को हिरासत में लेकर धारा 153 रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा संख्या 352/25 दर्ज किया गया। 5 अगस्त को उसे बनारस भेज दिया गया।
इसे भी पढ़े : बंद मकान में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, देवरिया पुलिस कर रही जांच
➤ You May Also Like










































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “रेल पटरी पर गेंदबाजी कर रहा युवक पहुंचा जेल, ट्रेन पर पत्थर मारने का आरोप”