Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी पुलिस भर्ती में आयु सीमा 3 साल बढ़ी, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

Published on: January 6, 2026
Big decision of Yogi government
द देवरिया न्यूज़,लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। हाल ही में यूपी पुलिस विभाग में आरक्षी (सिपाही) और उसके समकक्ष कुल 32,679 पदों पर निकली भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने की मांग को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इन भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दे दी गई है।
दरअसल, यूपी पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन और जेल वार्डर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते थे, लेकिन आयु सीमा के कारण कई उम्मीदवार प्रक्रिया से बाहर हो रहे थे। इसको लेकर लगातार मांग उठ रही थी। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आयु सीमा बढ़ाने की अपील की थी।
अभ्यर्थियों की इस मांग पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और जेल विभाग की सीधी भर्तियों में एकमुश्त राहत देने का निर्णय लिया। इसके तहत सभी वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में अपवाद स्वरूप एक बार के लिए 3 साल का शिथिलीकरण दिया गया है।
इस फैसले को लेकर शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को जारी भर्ती विज्ञप्ति पर यह आयु छूट 5 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। सरकार के इस निर्णय से हजारों ऐसे युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा, जो अब तक केवल आयु सीमा के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे। योगी सरकार के इस कदम को युवाओं के हित में बड़ा और राहत भरा फैसला माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : मादुरो टिप्पणी पर ओवैसी बनाम एनडीए, शिवसेना-भाजपा नेताओं ने दिया तीखा जवाब

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply