Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बरेली बवाल: डॉ. नफीस खां, बेटे फरमान समेत आठ आरोपी जेल भेजे गए, अब तक 81 गिरफ्तार

Published on: October 2, 2025
Bareilly uproar Dr. Nafees Khan

द देवरिया न्यूज़ ,बरेली। बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल मामले में कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉ. नफीस खां, उनके बेटे फरमान समेत आठ और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें से दो आरोपी मुठभेड़ के बाद पकड़े गए हैं, जो शाहजहांपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अब तक इस प्रकरण में कुल 81 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस वीडियो और फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान कर रही है। फोकस उन लोगों पर है, जिन्होंने भीड़ जुटाने और उसे उकसाने की कोशिश की थी।


साजिश के तहत बदला गया था नमाज का वक्त

जांच में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी है। एसएसपी के मुताबिक 26 सितंबर को शुक्रवार की जुमे की नमाज का वक्त जानबूझकर बदला गया था। आमतौर पर यहां 12:30 से 3:45 बजे के बीच नमाज होती है, लेकिन उस दिन मौलाना तौकीर का वीडियो जारी हुआ और मैसेज फैलाया गया कि नमाज 1 बजे होगी।

पुलिस का कहना है कि यह कदम ज्यादा से ज्यादा भीड़ को इस्लामिया मैदान में इकट्ठा करने के लिए उठाया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि जेल भेजे गए आरोपियों में तीन आरोपी दूसरे राज्यों के निवासी हैं। उनके संबंधों की भी जांच की जा रही है।


26 सितंबर को क्या हुआ था?

यह पूरा बवाल “आई लव मोहम्मद” के समर्थन में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (IMC) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे पर हुआ। हालांकि, मौलाना खुद कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे।

उनकी गैरहाजिरी से भीड़ बेकाबू हो गई और हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के मुताबिक उपद्रवियों ने दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की थी। हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। इस हिंसा में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।


कई मुकदमे दर्ज, SIT जांच में जुटी

बवाल के बाद पुलिस ने अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें 125 लोग नामजद और करीब तीन हजार अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। गौरतलब है कि सात मुकदमों में मौलाना तौकीर रजा खां का नाम भी शामिल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी अजय कुमार साहनी के निर्देश पर एसएसपी अनुराग आर्य ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस SIT का नेतृत्व एसपी सिटी मानुष पारीक कर रहे हैं। टीम में तीन सीओ और 14 इंस्पेक्टर शामिल किए गए हैं।


कानून व्यवस्था सख्त

जिले में धारा 163 लागू है और पुलिस-प्रशासन पूरी सख्ती के साथ कानून का पालन कराने में जुटा है। एसएसपी अनुराग आर्य ने साफ किया कि उपद्रव फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


इसे भी पढ़ें : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का संदेश: आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए तीनों सेनाओं में तालमेल जरूरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “बरेली बवाल: डॉ. नफीस खां, बेटे फरमान समेत आठ आरोपी जेल भेजे गए, अब तक 81 गिरफ्तार”

Leave a Reply