द देवरिया न्यूज़,देवरिया/बघौचघाट : बघौचघाट कस्बे के पकहा तिराहे के पास सड़क किनारे वर्षों से जमा कचरे को मंगलवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देश पर तत्काल हटवा दिया गया। कचरा हटने से स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से सड़क किनारे कचरा जमा होने के कारण क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैली हुई थी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस मार्ग से प्रतिदिन यूपी-बिहार के साथ-साथ कुशीनगर जनपद के नारायनपुर कोठी और फाजिलनगर की ओर सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। इसके अलावा पकहा तिराहा मोड़ के पास स्थित टेंपो स्टैंड से आम लोगों और स्कूली बच्चों का भी नियमित आना-जाना रहता है, जिससे समस्या और गंभीर बनी हुई थी।
➤ You May Also Like








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































