Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बघौचघाट : मुसहर बस्ती से पुरानी बाजार तक पहुँची प्रशासन की नजर, एसडीएम ने योजनाओं और जलनिकासी का लिया जायजा

Published on: January 21, 2026
Baghauchghat Old market from Musahar Basti.
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जनपद के विकास खंड पथरदेवा अंतर्गत ग्राम सभा मलवाबर बनरही में मंगलवार को उपजिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने मुसहर बस्ती का निरीक्षण कर वहां की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने बघौचघाट के पुरानी बाजार में वर्षों से चली आ रही जलजमाव की समस्या का भी मौके पर जाकर अवलोकन किया और समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
मुसहर बस्ती के निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पहले से पट्टा प्राप्त 27 लाभार्थियों की भूमि की भौतिक स्थिति की जांच की। इसके साथ ही कुछ नए पात्र लोगों को भी सूचीबद्ध कराया गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी पात्र लाभार्थियों की पट्टा प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने बस्ती के लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन सहित अन्य योजनाओं के लाभ बताते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। पात्र लोगों को समय पर लाभ दिलाने का आश्वासन भी दिया गया।
इसके बाद एसडीएम ने बघौचघाट के पुरानी बाजार में जलजमाव की समस्या का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना और आपसी सहमति से नाली निकासी का रास्ता सुनिश्चित कराया। उनके निर्णय से स्थानीय लोग संतुष्ट नजर आए। पूर्व में अवरुद्ध रास्ते को खुलवाने के भी निर्देश दिए गए।
नाली निकासी के सभी संभावित विकल्पों का निरीक्षण करने के बाद एसडीएम ने खाड़ी की ओर नाली निकालने का आदेश दिया। भूमि के रकबे को लेकर उठी शिकायत पर हल्का लेखपाल से नाप कराई गई, जिसमें रकबा सही पाया गया। इसके बाद ग्राम प्रधान को बुधवार से नाली निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर सदर तहसीलदार के.के. मिश्रा, थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी, पूर्व प्रधान कुंवर राय, गोपाल राय, लेखपाल विवेकानंद यादव, उप निरीक्षक रमेश यादव, सुभाष यादव, बीडीसी अनिल प्रसाद, अरविंद कुशवाहा, वेद प्रकाश राव, बृजेश सिंह, ग्राम प्रधान सुरेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : चीन में जन्म दर ऐतिहासिक निचले स्तर पर, आबादी लगातार चौथे साल घटी; अर्थव्यवस्था बढ़ी लेकिन जनसांख्यिकीय संकट गहराया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply