Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बघौचघाट: साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए 99 हजार रुपये, सिम स्वैप कर फोन पे से किया ट्रांजैक्शन

Published on: August 20, 2025
Baghauchghat Cyber ​​thugs
द देवरिया न्यूज़ : बघौचघाट (देवरिया): क्षेत्र के कंठीपट्टी गांव निवासी धीरेन्द्र विश्वकर्मा साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। अज्ञात ठगों ने उनके बैंक खाते से करीब ₹99,120 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इस मामले में थाना बघौचघाट में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित धीरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि 11 अगस्त की शाम करीब 6 बजे गांव का ही निवासी अमित गुप्ता उनकी दुकान पर आया और बातचीत के बहाने उनका मोबाइल कुछ समय के लिए लिया। उसी रात करीब 8 बजे उनका सिम कार्ड अचानक बंद हो गया।
धीरेंद्र का आरोप है कि इसी दौरान अमित ने उनकी सिम से फोन पे अकाउंट बनाकर उसे अपने मोबाइल में लिंक कर लिया। 11 से 13 अगस्त के बीच उस अकाउंट से अलग-अलग लोगों को पैसे ट्रांसफर किए गए, जिससे कुल ₹99,120 की निकासी कर ली गई। अगले दिन यानी 12 अगस्त को जब धीरेन्द्र ने नया सिम निकाला और बैंक बैलेंस चेक किया, तो उसे इस धोखाधड़ी का पता चला। जब उसने स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र, बघौचघाट से जानकारी ली, तो पता चला कि यह रकम सिपिन शर्मा नामक व्यक्ति के फोन पे खाते में भेजी गई और वहीं से कैश कर ली गई।
पीड़ित का आरोप है कि इस फ्रॉड में अमित गुप्ता और सिपिन शर्मा दोनों शामिल हैं। धीरेन्द्र ने मामले की लिखित शिकायत थानाध्यक्ष प्रदीप अस्थाना को सौंप दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े : देवरिया: मंदिर की ज़मीन को लेकर तनाव, महंत का धरना—गेट सील होने पर मंत्री समर्थकों का हंगामा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “बघौचघाट: साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए 99 हजार रुपये, सिम स्वैप कर फोन पे से किया ट्रांजैक्शन”

Leave a Reply