Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

अक्षय खन्ना पर अरशद वारसी का खुलासा: ‘वो अपनी दुनिया में रहते हैं, किसी की परवाह नहीं’

Published on: December 29, 2025
Arshad Warsi on Akshaye Khanna
द देवरिया न्यूज़,मनोरंजन : आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में पाकिस्तान के कुख्यात डकैत रहमान के किरदार में नजर आए अक्षय खन्ना इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं। उनके दमदार अभिनय की हर ओर सराहना हो रही है और कई लोग इसे फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष बता रहे हैं। इसी बीच अभिनेता अरशद वारसी ने अक्षय खन्ना के स्वभाव को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है।
अरशद वारसी ने अक्षय खन्ना के साथ ‘हलचल’ (2004) और ‘शॉर्ट कट’ (2009) जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में जब उनसे अक्षय के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अक्षय एक बेहद गंभीर इंसान हैं और अभिनय के मामले में उन पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता।
अरशद ने कहा,
“अक्षय बेहतरीन एक्टर हैं, इसमें कोई शक नहीं। लेकिन वो अपनी ही दुनिया में रहते हैं। उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि कोई उनके बारे में क्या सोचता है। वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीते हैं।”
उन्होंने आगे बताया कि अक्षय को न तो पीआर की चिंता रहती है और न ही लोगों की राय की।
“उन्हें किसी से कोई मतलब नहीं। आपकी राय आपकी समस्या है, उनकी नहीं। पहले दिन से वह ऐसे ही हैं,” अरशद ने कहा।
वहीं, अक्षय खन्ना इन दिनों ‘दृश्यम 3’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अजय देवगन की इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। इसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है और उनकी जगह जयदीप अहलावत को कास्ट किए जाने की जानकारी दी गई है। प्रोड्यूसर का दावा है कि जयदीप इस किरदार के लिए ज्यादा उपयुक्त हैं।
‘छावा’ और ‘धुरंधर’ जैसी सफल फिल्मों का हिस्सा रह चुके अक्षय खन्ना एक बार फिर अपने अभिनय और फैसलों को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं।

इसे भी पढ़ें : बांग्लादेश में हिंदुओं में दहशत: लिंचिंग के बाद भारत से सीमाएं खोलने की गुहार, तारिक रहमान की वापसी से बढ़ी चिंता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply